फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कबड्डी चैंपियनशिप में मऊ लोकरी और ताऊ देवीलाल स्टेडियम का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सब जूनियर और जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चार फाइनल मुकाबलों में खिताब के लिए हुआ जोरदार संघर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार को एमेच्योर कबड्डी संगठन गुरुग्राम की ओर से सब जूनियर, जूनियर और सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल और मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयुवर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार वर्गों के फाइनल खेले गए।
सब जूनियर बॉयज वर्ग के फाइनल में ताऊ देवीलाल स्टेडियम और ऊंचा माजरा की टीम आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में ताऊ देवीलाल स्टेडियम ने ऊंचा माजरा को 20-18 से हराकर खिताब जीता। सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में मऊ लोकरी और ककरोला के बीच मुकाबला हुआ। मऊ लोकरी ने बेहतर खेल दिखाते हुए ककरोला को 16-13 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बॉयज वर्ग के फाइनल में बीबीडी स्पोर्ट्स क्लब और नकडोला की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। बीबीडी स्पोर्ट्स क्लब ने 30-25 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। जूनियर गर्ल्स वर्ग के फाइनल में मऊ लोकरी और ककरोला की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मऊ लोकरी ने एकतरफा मुकाबले में ककरोला को 25-12 से हराकर चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें