फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में होगा गणित ओलंपियाड, 25 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कक्षा 8 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका, 6 सितंबर को होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए गणितीय प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 8 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गणित ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार, ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाना, तार्किक क्षमता विकसित करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। गणित शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे योग्य विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित करें। विभाग का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ती है। साथ ही वे भविष्य की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहतर तैयारी कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें