फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती : स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन के बीच दस वर्ष के लिए हुए एमओयू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन के बीच दस वर्ष के लिए हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से प्रदेश में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) और सीएसआर के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल विकसित होगा।

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत गुरुग्राम के फर्रुखनगर क्षेत्र में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों को घर के नजदीक आधुनिक एवं निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परियोजना के अंतर्गत स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग, ओपीडी सेवाएं, एनीमिया स्क्रीनिंग क्लीनिक, पॉइंट-ऑफ-केयर डायग्नोस्टिक टेस्टिंग, नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी), एम्बुलेंस सहायता तथा नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


आरती सिंह राव ने कहा कि फर्रुखनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें