फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मास्टर सीवर लाइनों की होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की मास्टर सीवर लाइनों की मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए करीब एक करोड़ का टेंडर जारी किया है। दूसरी ओर कई मास्टर सीवर लाइनों को साफ कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें गुरुग्राम के सबसिटी-I, II और III में टूटी/ब्लॉक हुई मास्टर सीवर लाइन की मरम्मत, सीवर लाइन की बैरिकेडिंग, सीवेज के बहाव, सफाई के लिए हाई पावर सुपर सकर मशीन, गहरी खोदाई के लिए जेसीबी व हाइड्रा किराये पर लेना, पाइप को ठीक करना जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा जीएमडीए सेक्टर 54/55, सेक्टर 53/56, सेक्टर 52/52ए, सेक्टर 43/44, सेक्टर 29/30, सेक्टर 38/39, सेक्टर 32/38, सेक्टर 27/29 और सेक्टर 28/29 डिवाइडिंग मास्टर रोड की सीवर लाइनों को साफ कराने जा रहा है। वहीं अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-12ए तक हाई पावर सुपर सकर मशीन से 600 एमएम और 1000 एमएम की मास्टर सीवर लाइन की डिसिल्टिंग कराई जाएगी। जबकि, पुरानी दिल्ली रोड, सेक्टर-17/18 डिवाइडिंग रोड के रोड जंक्शन पर 600 एमएम की पाइप डाली जाएगी। इस पर करीब 2.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें