संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बीडीडीसी के मैदान पर शुक्रवार को टीडीएल क्लब और स्पोर्ट्स गुरुकुल क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी की टीम ने टीडीएल क्लब की टीम को 9 विकेट से हराया। टॉस जीतकर टीडीएल क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 9 विकेट खोकर 218 रन बनाए। टीडीएल क्लब के मनू ने 57, अंशुल ने 34 रन और नीरज ने 25 रन बनाए। कुणाल ने 3 विकेट लिए,वहीं आदित्य, निखिल और लक्ष्य को 2-2 सफलताएं मिलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी की टीम ने 34.3 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। जतिन ने नाबाद 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं सचिन ने 63 रन बनाए।