फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड-34 में सीवर लाइन व सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत नगर-1 के लोगों को मिलेगी समस्याओं से राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वार्ड-34 स्थित सूरत नगर-1 में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने गली नंबर 9/10 में सीवर लाइन और इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रहीं समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भाजपा के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में पार्षद सुरेखा चौहान, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, आकाश यादव व यादराम जोया समेत कई पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें