फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सदर बाजार में तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, फायर स्टेशन की छह गाड़ियां आग बुझाने पहुंची

Sun, 14 Sep 2025 11:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में शहर के मुख्य सदर बाजार की प्लास्टिक वाली गली स्थित एक दुकान में रविवार की रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में प्लास्टिक, डिस्पोजल और घरेलू सामान रखा था।
विज्ञापन
तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में शहर के मुख्य सदर बाजार की प्लास्टिक वाली गली स्थित एक दुकान में रविवार की रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में प्लास्टिक, डिस्पोजल और घरेलू सामान रखा था। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही भीमनगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई।

विज्ञापन


सदर बाजार की प्लास्टिक वाली गली में सेठ दुर्गा प्रसाद सकसेना प्लेस में ओमप्रकाश एंड संस और विजय एंड संस की तीन मंजिला दुकान की तीसरी मंजिल में रविवार की रात करीब 8.45 बजे आग लग गई। दुकानदारों ने आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। दुकान में आग की सूचना मिलने के करीब 45 मिनट बाद भीमनगर फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। 

तीन मंजिला दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए जब दमकल दो गाड़ियों की सीढ़ी खोलने का प्रयास किया तो सीढ़ी जाम मिली। इस पर दुकानदारों और व्यापारियों ने दमकल विभाग की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा भी किया। इस दौरान सिटी थाने थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी व्यापारियों ने विरोध दर्ज करवाया। बता दें कि सदर बाजार की मेन गली के साथ लगती प्लास्टिक गली में डिस्पोजल एवं घरेलू सामान की दुकान में आग लगी। जिसमें अधिकतर प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था। रात सदर बाजार की दुकानें खुली हुई थी और अचानक दुकान की दूसरी व तीसरी मंजिल पर आग की लपटें निकलने लगी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक तीनों मंजिल में आग फैल गई।
विज्ञापन

 
दुकान में लगी आग में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की बात कही जा रही है। रात 10. 30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। दुकान में आग बुझाने के लिए छह गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें