फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धर्मनगर कॉलोनी की झुग्गियों में लगी भीषण आग

विज्ञापन
शहर में धर्मनगर कॉलोनी की झुग्गियों में लगी भीषण आग। संवाद
विज्ञापन
आग से लाखों का घरेलू सामान राख, मजदूरी व कबाड़ खरीदकर कर रहे थे गुजारा
विज्ञापन

-100 से अधिक लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य
-पीड़ितों से मिलने पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, दी सांत्वना

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
हुड्डा सेक्टर-दो के पास धर्मनगर कॉलोनी में सोमवार सुबह झुग्गियों में आग लगने से लगभग 18-20 परिवारों की 24-25 झुग्गियां जलकर राख हो गई। झुग्गियों में रहने वाले करीब 20 साल से अधिक समय से यहां रह रहे थे। झुग्गियों में 100 से अधिक लोग, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, वे मजदूरी व घर-घर से कबाड़ खरीदकर और उसे बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।



सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे अचानक एक झुग्गी में आग भड़क गई, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैल गई। झुग्गियों में रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकल गए, लेकिन उनका घरेलू सामान, कपड़े, पैसे और जेवरात आग की चपेट में आकर जलकर स्वाह हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच से छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, एसपी नीतीश अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन



-
गौरव गौतम ने की पीड़ितों से मुलाकात :


खेल मंत्री गौरव गौतम ने पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में मजबूती के साथ आगजनी से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन




प्रजापति धर्मशाला में की गई रहने की अस्थाई व्यवस्था :


उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन ने शहर की प्रजापति धर्मशाला में आग प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कर दी गई है और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सरकार पीड़ितों के साथ है और किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। आग की घटना के बाद राहत और पुनर्वास कार्य तेज गति से जारी है, ताकि परिवारों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन लौट सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें