फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वेयरहाउस में लगी भीषण आग, दूर तक दिखीं लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पटौदी रोड स्थित वजीरपुर मोड़ के पास एक वेयरहाउस में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटों के साथ धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

मानेसर फायर स्टेशन के अधिकारी ललित ने बताया कि शाम करीब छह बजे वेयरहाउस में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। जब पहली टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-37, भीमनगर और सेक्टर-29 फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। छह से सात दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद रही और पूरे अभियान के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, वेयरहाउस में रखा सामान काफी मात्रा में जल गया है और भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन


फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें