फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: मानेसर के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, इलाके में फैला काले धुएं का बड़ा गुबार

Tue, 21 Apr 2026 07:00 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, मानेसर

सार

हरियाणा के मानेसर स्थित सेक्टर 74 स्थित एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना सेक्टर 37 फायर स्टेशन और मानेसर फायर स्टेशन को दी गई।
विज्ञापन
मानेसर के वेयरहाउस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मानेसर स्थित सेक्टर 74 में एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना तुरंत संबंधित फायर स्टेशनों को दी गई।

विज्ञापन


इलाके में काले धुएं का बड़ा गुबार फैला
सेक्टर 37 फायर स्टेशन और मानेसर फायर स्टेशन को आग की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। आग के कारण इलाके में काले धुएं का बड़ा गुबार फैल गया। यह धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आग बुझाने के प्रयास
दमकल विभाग की टीमें आग पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं, जिससे बुझाने में परेशानी आ रही है। धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में अभी कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें