फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन

फर्रुखनगर/मानेसर। खंड के गांव इकबालपुर में घरेलू कलह के कारण विवाहिता ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर के समय गांव इकबालपुर में विवाहिता मोना चौहान (23) ने घरेलू कलह के चलते कमरे में लगे पंखे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी मायके वालों का बयान दर्ज नहीं किया है। जिसके बाद ही आगे कार्रवाई शुरू की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

सालासर एक्सप्रेस में मोबाइल समेत चोर पकड़ा
पटौदी/मानेसर। पटौदी रोड जीआरपी पुलिस ने मोबाइल चोर को दबोच लिया। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। जीआरपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर नरेश मुताबिक, राजस्थान जिला अलवर निवासी विक्रम बुधवार को गाड़ी 22421 सालासर एक्सप्रेस में चेकिंग दौरान चोरी के मोबाइल समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर पता चला कि वह मोबाइल यूपी गाजियाबाद निवासी कल्लू का है। तीन दिन पहले आगरा से दिल्ली आते समय मोबाइल चोरी हुआ था। पटौदी रोड जीआरपी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें