फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से हुई थी कहासुनी, कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र के दरापुर गांव में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
मृतका की पहचान दरापुर गांव निवासी उषा देवी (32) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार को दिन में उषा देवी का अपने पति पवन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद नाराज होकर उषा देवी ने शाम करीब 6:30 बजे कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण फिंगरप्रिंट और एफएसएल टीम से कराया गया।
विज्ञापन

पुशव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया और मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई। पुलिस ने ससुराल और मायके दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।
जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल उन्होंने किसी पर कोई आरोप या शक नहीं जताया है। मायके पक्ष का कहना है कि यदि जांच में कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो वे एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें