फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विवाहिता ने पति की प्रताडना से परेशान होकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

पलवल। शहर की कैलाश नगर कॉलोनी में 20 वर्षीय विवाहिता ने पति की प्रताडना से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति सन्नी और उसके दो साथियों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अलालपुर निवासी आजाद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी चंचल ने करीब एक वर्ष पहले अपनी मर्जी से गांव निवासी सन्नी के साथ आर्य समाज मंदिर शाहुपुरा में विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कैलाश नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। आरोप है कि 12 मई को सन्नी ने चंचल के साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के समय सन्नी के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल-112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कराया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। कैंप थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी सन्नी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैंप थाना प्रभारी अश्विनी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें