फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, दिखी भारी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में गहमागहमी रही। मेहंदी लगाने वालोें के पास महिलाओं की भारी भीड़ रही। शुक्रवार को महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी।
शहर में कई जगहों पर सामूहिक रूप से मेहंदी लगवाने की व्यवस्था की गई थी। शहर के क्लबों, सामुदायिक भवनों, पार्कों और मंदिराें में करवा चौथ के पूजन की व्यवस्था रहेगी। सेक्टर-57 के प्रतिनिधि एसके मल्होत्रा ने बताया कि शाम तीन से चार बजे सेक्टर एलएंडटी पार्क में सामूहिक पूजा और कथा की व्यवस्था होगी। सेक्टर-4 के अशोक पार्क समेत विभिन्न पार्कों, सेक्टर-15 पार्ट वन के श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर चार श्री कृष्ण मंदिर व कई जगहों पर सामूहिक करवाचौथ पूजन होगा। शहर के प्रमुख स्वर्ण व्यापारी डॉ. मंदीप किशोर गोयल ने बताया कि अभी सोने की कीमत ज्यादा है। बृहस्पतिवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की दर एक लाख 16 हजार रुपये रही। ऐसे में उपहार के लिए बाजार में लाइट वेट जूलरी ज्यादा है। डिजाइनें खूब सारी हैं। जिनकी नई-नई शादी हुई है, वे सोने के गहने खरीद रहे हैं। कम से कम 2 से 3 ग्राम का ईयर टॉप्स 35 से 40 हजार रुपये में है। डायमंड मंगल सूत्र की मांग है। यह 70 से 80 हजार रुपये में मिल जाता है। चांदी की पायल और बिछिया जो सुहाग का प्रतीक होता है, वह भी उपहार का एक आइटम है।
विज्ञापन


सदर बाजार गुरुद्वारा रोड के परिधान के विक्रेता राकेश जैन ने बताया कि करवा चौथ को लेकर सूट और साड़ियों की उत्सव में पहनी जाने लायक रेंज आई है। जो 500-600 से शुरू होकर डेढ़ लाख रुपये तक है। महिलाएं पिछले एक हफ्ते से जमकर खरीदारी कर रही हैं। जीतेंद्र ग्रोवर बंटी ने बताया कि करवा चौथ पर गज्जी सिल्क में गुजराती बंधेज, प्योर जॉर्जेट में बंधेज चटक रंगों में पसंद की जा रही है। बनारसी और कांजीवरम की साड़ियां भी ली जा रही हैं। कांजीवरम की साड़ियां 10-12 हजार, 30- 35 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक हैं।
विज्ञापन


पहले करवाचौथ को लेकर उत्साह
सेक्टर-37 डी स्थित इंपीरिया एस्फेरा में रहने वाली सानिया ने बताया कि पहले करवाचौथ को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। कई दिनों से तैयारी चल रही है। हमारी शादी संस्कृतियों का मिलन है। मैं पंजाबी हूं और मेरे पति रक्तिम बंगाली हैं। हम दोनों संस्कृतियों को समान रूप से निभाते हैं। करवाचौथ हमारे लिए केवल व्रत नहीं बल्कि साथ की शुरुआत है। सेक्टर 10 में रहने वाली मानसी यादव ने बताया कि इस साल 27 जनवरी को उनका विवाह हुआ। पहले करवाचौथ को लेकर हम दोनों उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें