फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी में बाजार रहे बंद, पैदल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीम को सौंपा, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन

हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। नूंह में भड़की हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कस्बे के बाजार बंद रहे। सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने कस्बे में पैदल मार्च निकाला। साथ ही राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम संदीप अग्रवाल को सौंपा। इसमें हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
पैदल मार्च में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। राज्य सरकार को विफल बताया। पटौदी नगर परिषद में पटौदी, जाटौली, भोडाकलां, पटौदी मंडी के दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की है कि नूंह में हुई घटना के पीछे जो भी उपद्रव में शामिल हैंं उन पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए। संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक कैंप स्थापित किए जाएं। बाहरी तत्वों का सत्यापन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटौदी क्षेत्र में अवैध रूप से तैयार मोटर साइकिल रिक्शों को जब्त किया जाए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि नूंह में तैनात एसपी व जिला उपायुक्त को बर्खास्त किया जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने पद से त्यागपत्र दें। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह,विश्व हिन्दू परिषद मानेसर अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मानेसर के संचालक भूप सिंह,पटौदी मंडी नगर परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव व पटौदी अध्यक्ष चन्द्रभान सहगल,पूर्व चेयरमैन सुनील यादव,पूर्व चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता,कर्नल रोशन पाल सिंह चौहान,मास्टर ओम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें