सोहना। मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी परिसर में लगी अवैध रेहड़ियों को हटा दिया। इस दौरान रेहड़ी संचालकों में अफरा तफरी रही। मंडी में किसानों की फसल आने से मंडी संकरी हो रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद मार्केट कमेटी प्रशासन ने अनाज मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर टेकचंद ने बताया कि अवैध रेहड़ियों को हटा दिया गया है। संवाद