फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उपेक्षा व हताशा का केंद्र बना सेक्टर-34 स्थित मार्बल बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दशकों से अव्यवस्था, लोग बोले-भारी टैक्स देने के बावजूद व्यापारी बुनियादी सुविधाओं से वंचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-33 व 34 स्थित मार्बल बाजार में पिछले बीस वर्षों से सुविधाओं का अभाव है। इस कारण यह बाजार उपेक्षा और हताशा का केंद्र बन गया है। बाजार के व्यापारी नियमित रूप से भारी भरकम सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स भरते हैं। बावजूद इसके बाजार के हालात खराब हैं। बाजार में सड़क की मरम्मत दस साल पहले हुई थी। करीब छह साल पहले जब राव नरबीर सिंह जी मंत्री थे, तब उन्होंने इन दोनों बाजारों की सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर स्वीकृत करवाया था।
सभी व्यापारी नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और जीएमडी को कई बार समस्याओं से अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ठेकेदार ने सिर्फ एक इंच लाल मिट्टी डाल कर खानापूर्ति की और फिर बीच में ही काम छोड़ दिया। संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और अब बाजार के व्यापार में बाधा डालने हेतु इसे मेट्रो यार्ड के लिए देने की योजना बना रहे हैं। यह स्थिति न केवल व्यापारियों के साथ अन्याय है, बल्कि जनहित के खिलाफ भी है।
विज्ञापन

हम सभी व्यापारी इतना भारी भरकम टैक्स देते हैं। इसके बावजूद सुविधाओं का अभाव है, न सड़क है न पानी की सुविधा। ऐसे में लगता है तो जाएं तो कहां जाए। अनिल जैन

अगर ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला जाता है तो इसकी जवाबदेही संबंधित सरकारी विभाग की बनती है, जिसने ठेका दिया। विभाग को ठेकेदार पर कार्रवाई करनी चाहिए। - केपी सिंह
विज्ञापन


मार्बल बाजार में पिछले बीस वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। खासकर बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे व्यापार और आमजन को भारी परेशानी होती है। -विमल जैन

हर साल बारिश में जलभराव के कारण बाजार की स्थिति खराब हो जाती है। पानी भरने से रास्ते बंद हो जाते हैं और व्यापार पर असर पड़ता है।-महेश अरोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें