फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर बनेगा स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी हब, युवाओं को मिलेगा बिजनेस शुरू करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नेसर में आधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर बनाने की योजना
विज्ञापन

मानेसर। मानेसर अब केवल औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं, बल्कि स्टार्टअप और नई तकनीकों का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में में तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं और नए उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) मानेसर में आधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर बनाने जा रहा है। इस सेंटर में युवाओं को अपने नए बिजनेस आइडिया पर काम करने के लिए ऑफिस, को-वर्किंग स्पेस और आधुनिक सुविधाएं कम खर्च में उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

यहां स्टार्टअप शुरू करने वाले लोगों को कानूनी सलाह, मेंटरशिप, हाई-स्पीड इंटरनेट और फंडिंग से जुड़ी मदद भी मिलेगी। एचएसआईआईडीसी के एजीएम राजीव गोयल ने बताया कि सेंटर में लैब, ऑडिटोरियम और आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाएं भी होंगी। इससे स्थानीय युवाओं को अपने विचारों को बिजनेस में बदलने का मौका मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मानेसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों के लिए भी जमीन चिन्हित की गई है। मंजूरी मिलने के बाद अगले दो साल में इस सेंटर का निर्माण पूरा करने की योजना है। आईएमटी मानेसर में कई बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं। हाल ही में नायब सिंह सैनी ने भी मानेसर में डाइकिन कंपनी के बड़े रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की घोषणा की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि नया इन्क्यूबेशन सेंटर बनने से मानेसर में टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को अपने शहर में ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा साथ ही क्षेत्र में रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें