फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में जल्द दिखेगा विकास का बदलाव, 200 से ज्यादा काम प्रगति पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र में 200 से ज्यादा विकास कार्य चल रहे हैं। आने वाले दिनों में इन कार्यों के पूरा होने के बाद मानेसर क्षेत्र में बदलाव साफ दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि लोगों को नगर निगम की ओर से किए जा रहे कामों का असर खुद महसूस होगा।

आयुक्त प्रदीप सिंह मंगलवार को सेक्टर-2 स्थित एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम में वार्ड समिति के सदस्यों, पार्षदों और अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानेसर को साफ और सुंदर बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। केवल नगर निगम के प्रयासों से शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, इसके लिए लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने वार्ड समिति के सदस्यों से अपने-अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था पर नजर रखने और लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरों से कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। अब वार्डों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों और सफाई कर्मचारियों की जानकारी समिति सदस्यों को दी जाएगी। उनकी पुष्टि के बाद ही सफाई एजेंसियों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि कूड़ा निगम क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। खुले में कूड़ा डालने से नालियां और नाले जाम होते हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैलता है और सड़कें खराब होती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुले में कूड़ा न डालें और निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में ही कचरा डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें