मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में मानेसर से कासन तक बन रहे बरसाती नाले का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। यह काम पिछले कई महीनों से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। मानसून सिर पर होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ ने बताया कि नाले का काम अंतिम चरण में है। इसे अगले चार से पांच दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद बरसात के दौरान जलभराव और गंदे पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। संवाद