फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसआईआर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-107 स्थित एम3एम वुडशायर सोसाइटी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीएलओ सुनीता देवी व उनकी टीम ने मुख्य रूप से मौजूद रहकर लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया, उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। बीएलओ सुनीता देवी ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता संबंधी नियम और आवेदन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी सरल भाषा में दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें