फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती : ग्राहकों को मिलेगा आभूषण या कीमत लेने का विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की ओर से ग्राहकों को भेजे जाएंगे पत्र, ऑडिट प्रक्रिया कर सूची की गई तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में 16 अगस्त की शाम को हुई डकैती के बाद अब कंपनी सोना रखकर लोन लेने वाले ग्राहकों को आभूषण या उनकी कीमत अदा करेगी। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि जिन लोगों ने आभूषण या सोना मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में रखा था, उसका पहले दिन से ही इंश्योरेंस हो जाता है। ऐसे में ग्राहकों को उनके आभूषण या सोने की पूरी कीमत कंपनी देगी। कंपनी ने ऑडिट प्रक्रिया पूरी करके उन लोगों की सूची तैयार कर ली है, जिनके आभूषण चोरी हो गए थे।

कंपनी उन लोगों को आगामी दिनों में पत्र भेजकर सूचना देगी। इसके बाद वे शाखा में आकर अपने सोने या आभूषण के बारे फीडबैक दे सकेंगे। इनमें ग्राहकों से पूछा जाएगा कि वे सोना व आभूषण लेंगे या उनकी कीमत के हिसाब से रुपये लेंगे। कंपनी की ओर से ग्राहकों को दोनों ही विकल्प दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रुपये ले सकते हैं ग्राहक
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के राज्य प्रमुख सत्यवीर सिंह जांगड़ा ने बताया कि कंपनी की पॉलिसी के अनुसार शाखा से सोना या आभूषण चोरी होने पर ग्राहकों को पूरी कीमत मिलती है। कंपनी अपने ग्राहकों के समक्ष दोनों विकल्प रखता है। अगर कोई ग्राहक सोने के बदले रुपये लेना चाहता है तो कंपनी की ओर से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करके रुपये दे दिए जाते हैं, जबकि कोई ग्राहक आभूषण लेना चाहता है तो कंपनी द्वारा जिस स्थिति में आभूषण रखे गए थे, उसी तरह आभूषण बनवा दिए जाते हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है।
विज्ञापन

लोन लेते समय होती है पूरी प्रक्रिया

जब कोई ग्राहक मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में सोने या आभूषण के बदले लोन लेने आता है तो पूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही लोन दिया जाता है। इस प्रक्रिया में सोने या आभूषण का भार, उस समय की कीमत, सोने के कैरेट संबंधित जानकारी एक फॉर्मेट पेपर में भरी जाती हैं। इसके साथ ही इंश्योरेंस भी किया जाता है, जिसकी जानकारी लोन लेने वाले को भी दी जाती है। वहीं, लोन लेने की प्रक्रिया के दौरान सोने या आभूषण के फोटो भी क्लिक करवाए जाते हैं ताकि कंपनी व ग्राहक के पास गिरवी रखे गए सामान की पूरी जानकारी व डिजाइन उपलब्ध रह सके। लोन वापस करने पर ग्राहक को उसी स्थिति में सामान मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें