फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना नंबर प्लेट वाली नई बाइकें चुराता था मैनेजर, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक मामले में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पांच अन्य वारदातों का खुलासा
विज्ञापन

- आरोपी से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद, राजस्थान और हरियाणा में दर्ज हैं 16 मामले
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजस्थान के डीग जिले के गढ़ी गांव से गुरुग्राम आकर नई मोटरसाइकिलें चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खासतौर पर उन नई बाइकों को निशाना बनाता था, जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी होती थी। वह मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोलकर उसे चोरी कर ले जाता था। पुलिस ने आरोपी से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। उसकी पहचान 32 वर्षीय काला उर्फ मैनेजर के रूप में हुई है।
उद्योग विहार थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक व्यक्ति ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 नवंबर की रात डूंडाहेड़ा गांव से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने जांच के दौरान 23 नवंबर को आरोपी को डूंडाहेड़ा गांव के हनुमान चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने बाइक चोरी की पांच अन्य वारदातों का खुलासा किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से गुरुग्राम आता था और यहां बिना नंबर प्लेट वाली नई मोटरसाइकिलों की तलाश करता था। ऐसी बाइक मिलने पर वह मास्टर चाबी से लॉक खोलकर उसे चोरी कर ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट सहित 16 मामले दर्ज होने की जानकारी-
पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में चोरी व आर्म्स एक्ट सहित 16 मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें