फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब..षड्यंत्र और मर्डर: दोस्त की बहन पर थी गंदी नजर, रोड़ा बन रहे मित्र को मार डाला; गंदे नाले में फेंकी लाश

Tue, 03 Feb 2026 08:38 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी ने पुलिस से बचने और शक से दूर रहने के लिए एक चालाकी भरी योजना बनाई। उसने मृतक के परिवार के साथ मिलकर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सप्ताह से लापता युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को गुरुग्राम स्थित आनंद गार्डन चौकी की पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए बहन के साथ प्रेम-प्रसंग से रंजिश रखते हुए दोस्त की हत्या करके नाले में फेंकने वाला आरोपी तीन फरवरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने काम के बहाने से युवक (मृतक) को बुलाया और शराब पिलाकर इलेक्ट्रिक वायर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

यूपी का रहने वाला था सुहेब
मृतक की पहचन अमरोहा (उत्तर-प्रदेश) के चुचेला कलां गांव निवासी सुहेब (27) के रूप में हुई है। सुहेब के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा 23 जनवरी को अपने गांव के लड़के जिशान के पास गुरुग्राम में काम के लिए आया था। 25 जनवरी के बाद से ही सुहेब ही अपने घर वालों से बात नहीं हुई थी। उसने जिशान से बात की तो बताया गया कि सुहेब दिल्ली के मुस्तफाबाद में काम करने की कहकर गया था। मामले में राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

कंबल में लपेटकर नाले में फेंकी लाश
पुलिस ने 2 फरवरी को जिशान से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह गुरुग्राम में अर्बन कट सैलून में हेयर कटिंग का काम करता है। सुहेब (मृतक) का उसकी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था। उसने रंजिश रखते हुए सुहेब (मृतक) को 23 जनवरी को गुरुग्राम काम करने के बहाने बुलाया। 24/25 जनवरी की रात को सुहेब (मृतक) को शराब पिलाई व इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 26 जनवरी को शव को कंबल में लपेटकर अपने अन्य साथियों की मदद से प्रकाशपुरी चौक के गंदे नाले में फेंक दिया।

आरोपी यूपी के अमरोहा का रहने वाला
आरोपी की पहचान अमरोहा (उत्तर-प्रदेश) के चुचेला कलां गांव निवासी जिशान (27) के रूप में हुई है। आरोपी जिशान की निशानदेही पर पुलिस ने 2 फरवरी को प्रकाशपुरी चौक गंदा नाला से नगर निगम की सहायता से शव को गंदे नाले से बरामद किया। पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वॉड व सीन ऑफ क्राइम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाया गया। शव को मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
आरोपी जिशान मंगलवार को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी के अन्य साथी आरोपियों के बारे व वारदात में प्रयोग की गई तार व अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। - अमित कुमार पीएसआई, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें