फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी बिल के माध्यम से 1.85 करोड़ की ठगी करने के मामले में धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मामले में संलिप्त तीन आरोपी अब तक किए गए गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आर्थिक अपराध शाखा-2 की पुलिस ने फर्जी वेंडर व बिल के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने के मामले में आरोपी को 6 अप्रैल को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के कमल कालरा (42) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अब तक मामले में कमल कालरा, गौरव धींगड़ा व लविश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि वह मामले में संलिप्त आरोपी लवीश का जीजा है। मामले में धोखाधड़ी से ट्रांसफर की गई राशि में से 1.82 लाख रुपये उसके बैंक खाते में और 35 लाख रुपये उसकी पत्नी के बैंक खाता में आए थे। वहीं आरोपी गौरव धींगड़ा, फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करता था। उसने एक अन्य साथी लवीश (कंपनी कर्मचारी) के साथ मिलकर धींगड़ा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी फर्म खुलवाई। उन्होंने शिकायतकर्ता की कंपनी को वेंडर बताकर कंपनी के खाते से 1,85,47,513 रुपये धींगडा एंटरप्राइज के तीन बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए थे। फर्जी फर्म व बैंक खाते उसके साथी लवीश ने खुलवाए थे और उसमें रुपये ट्रांसफर करवाए थे। इसके बदले उसे करीब पांच लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फर्जी वेंडर व फर्जी बिलों के माध्यम से ठगी करने के मामले में जांच की जा रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - विशाल, एसीपी, आर्थिक अपराध विंग, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें