फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 09 Oct 2025 11:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी थाने में हत्या का मामला दर्ज, परिजनों ने लगाए पुलिस पर पक्षपात के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुनहाना। हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर युवक की हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामले में आखिरकार पहाड़ी थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान जमील (45) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी लुहिंगा कला, थाना पुन्हाना के रूप में हुई है। बुधवार सुबह राजस्थान के मानोता गांव के पास हुई इस घटना ने दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया था।
परिजनों के अनुसार, जमील अपने भतीजे साकिर (31) के साथ किसी जरूरी काम से पहाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान नटवर, मजलस पुत्र मन्ती निवासी श्यामदीका थाना पहाड़ी सहित 2-3 अन्य लोगों ने लाठियों-डंडों से उन पर हमला कर दिया। साकिर ने बताया कि नटवर ने लोहे की रॉड से जमील की गर्दन पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार कर दिया और हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। लंबी बातचीत के बाद थाना पहाड़ी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया गया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
वहीं राजस्थान पुलिस का कहना है कि जमील पर पहले से कई मुकदमे दर्ज थे और वह कथित गो-तस्करी के मामलों में जेल भी जा चुका था। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों को बचाने के लिए कहानी गढ़ी है और हत्या में शामिल आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद बॉर्डर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि अब मामला दर्ज होने के बाद माहौल शांत बताया जा रहा है। परिजन निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें