फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिवर्धक गोली ने ली जान: शादी से पहले संबंध बनाना चाहता था रोहित, बार-बार फोन कर लड़की पर बना रहा था ये दबाव

Sat, 25 Apr 2026 10:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रारंभिक आशंका है कि यौन क्षमता बढ़ाने वाली गोलियों के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने पर हार्ट अटैक से मौत हुई हो सकती है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर निवासी रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीजी में मिली युवक की लाश - फोटो : AI/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी की एक पीजी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव 23 अप्रैल की सुबह उसके कमरे में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन

महाराष्ट्र का रहने वाला था रोहित
पुलिस ने एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम से कमरे की जांच कराई। कमरे से कुछ दवाइयां भी बरामद हुई हैं। प्रारंभिक आशंका है कि यौन क्षमता बढ़ाने वाली गोलियों के सेवन से मौत हुई होगी। माना जा रहा है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने पर युवक को हार्ट अटैक आया होगा। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर निवासी रोहित के रूप में हुई है। रोहित करीब ढाई साल से इसी पीजी में रह रहा था। वह दिल्ली की एक संस्था में कार्यरत था और उसकी जल्द शादी होने वाली थी।

शव मिलने की जानकारी
रोहित के साथ नौकरी करने वाले सहकर्मी ने सुबह उसे फोन किया। फोन न उठाने पर सहकर्मी पीजी पहुंचा। दरवाजा बंद मिलने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। युवक बेड पर मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने रोहित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें