झारखंड का रहने वाला था विपुल
मृतक की पहचान गुमला (झारखंड) के अस्ता गांव निवासी विपुल (26) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी अनुजा के साथ बेगमपुर खटोला गांव में किराये पर रहता था। वे दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। विपुल की नाइट की ड्यूटी चल रही थी, जबकि उसकी पत्नी की दिन की शिफ्ट चल रही है। 22 मई को युवक कमरे पर ही था व उसकी पत्नी दोपहर करीब 1 बजे कमरे पर खाना खाने आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
खुद की थाली फेंकी, पत्नी खाने लगी तो उसकी थाली भी फेंक दी
बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी ने उसे खाना खाने के दिया तो उसने फेंक दिया। जब उसकी पत्नी खाना खाने लगी तो उससे भी छीनकर फेंक दिया था। इसके बाद पत्नी वापस कंपनी में चली गई और युवक ने दरवाजा अंदर से बंद करके फंदा लगा लिया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला किसी से विपुल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में महिला ने मकान मालिक को इसके बारे में बताया। मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक को फंदे पर लटका पाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे।
पुलिस का बयान
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र, जांच अधिकारी, एसपीआर पुलिस चौकी।