फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला एचआर को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने के धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निजी कंपनी में कार्यरत महिला एचआर को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मथुरा के वृंदावन के मधुबन कॉलोनी निवासी पुनीत बरेजा के रूप में हुई है। 21 मई को महिला एचआर ने शिकायत दी थी। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
महिला एचआर ने शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) के पद पर कार्यरत है। आरोपी ने कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उससे बात हुई थी। 20 मई को आरोपी ने उनके व्हाट्सएप पर गाली-गलौज करते हुए अश्लील भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर लगने लगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से आईटी इंजीनियर के रूप में कार्य करता है। उसने शिकायत करने वाली महिला की कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद के लिए आवेदन किया था, जिसके माध्यम से उसका महिला शिकायतकर्ता से संपर्क हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला एच आर की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत पेश किया जहां अदालत ने उसे न्याय हिरासत में भेज दिया है। - धर्मवीर एसीपी सदर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें