फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होटल मैनेजर को आरटीआर फ्लाइओवर पर कुचलने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी 15 सितंबर को पीड़ित को कुचल कर मौके से भाग गया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाइओवर पर होटल मैनेजर को कार से कुचलने के आरोपी को वसंत विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर कैलाश एन्क्लेव-1 निवासी गौरव भारद्वाज ने आठ दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित मंयक जैन की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी और सोमवार को उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि घटना 15 सितंबर की सुबह घटी थी। पीड़ित मयंक जैन फ्लाइओवर पर जब अपनी कार से बाहर निकले तो एक एसयूवी कार चालक ने उन्हें कथित तौर पर कुचल दिया। इसके बाद मौके से भाग गया था। हादसे में पीड़ित मंयक जैन घायल हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने दिल्ली के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान आरोपी के वाहन की पहचान की गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने उस एसयूवी को पहचान लिया। कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो रखा था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने ग्रेटर कैलाश एन्क्लेव-1 निवासी गौरव भारद्वाज का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है। जांच में पता लगा कि आरोपी ने क्षतिग्रस्त शीशे को एक मैकेनिक से बदलवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें