गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सेक्टर-9 लेबर चौक पर काम की तलाश में खड़े युवक पर चाकू से हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। आरोपी की पहचान गांव गोहनारपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है। अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) के गोहनारपुर गांव निवासी सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में दिहाड़ी मजदूर है। 19 जून को वह अपने पिता इन्दल, गांव के विशाल, प्रवीन के साथ सेक्टर-9 लेबर चौक पर काम की तलाश में खड़ा था। इसी दौरान वहां पर गांव गोहनारपुर निवासी शिवम ने चाकू से हमला कर दिया था। ब्यूरो