अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट करने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा फर्रुखनगर पुलिस टीम ने आरोपी को गांव मोहम्मदपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत निवासी गांव मोहम्मदपुर, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया है।