फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में पहुंची स्पेशल ओलंपिक्स की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा

विज्ञापन
लोक निर्माण विश्राम गृह के सभागार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी स्पेशल ओल? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पिछले 19 मार्च से चल रहे स्पेशल ओलंपिक्स के प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ.मल्लिका नड्डा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इस अवसर पर मल्लिका नड्डा ने लोगों से अक्षम बच्चों को प्रोत्साहन देने की अपील की। नड्डा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विश्राम गृह में जोरदार स्वागत किया, जहां पूरे जिले भर से 40 से ज्यादा महिला कार्यकर्ता पहुंची थीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में कार्य करने के लिए अक्षमता अपने आप में एक बहुत बड़ा क्षेत्र है। उन्होंने मौके पर मौजूद महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति के साथ ही समाज के लिए भी कार्य करें। सरकार ने 4 से 21 तरह की अक्षमता चयनित की हैं, जिसमें कार्य किया जा सकता है। इसी के तहत केंद्र सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा सुगम्य भारत अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अधिकतर शीतकालीन खेल हिमांचल में होते हैं, जहां बर्फ की जरूरत होती है। 63 बच्चों का एक दल रसिया जाएगा, जिसकी तैयारी के लिए बच्चे गुुरुग्राम आए हैं। नड्डा ने कहा कि दिव्यांग जनों की परिवार व समाज में जिस तरीके से उपेक्षा होती है, उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हमे आगे आना चाहिए। डॉ. मल्लिका नड्डा पिछले 20 सालों से स्पेशल ओलंपिक्स भारत के लिए कार्य कर रही हैं। वह दिव्यांग बच्चों के लिए हिमांचल प्रदेश में चेतना संस्था भी चला रही हैं। स्पेशल ओलंपिक्स मानसिक अक्षमता से ग्रसित बच्चों के लिए खेल-कूद की एक संस्था है, जो मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए एक मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन

6 राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण
स्पेशल ओलंपिक्स हरियाणा के एरिया डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमांचल प्रदेश, पंजाब व उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों से आए कुल 48 खिलाड़ियों व कोच ने हिस्सा लिया। नेशनल कोचिंग कैंप फॉर फिगर ऐंड स्पीड स्केटिंग के लिए आयोजित शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद खिलाड़ी 2022 में स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम में हिस्सा लेंगे। जनवरी 2022 में रसिया के कजान शहर में विंटर गेम का आयोजन किया जाएगा। 22 से 28 जनवरी तक चलने वाले वर्ल्ड विंटर गेम में स्पीड स्केटिंग में 4 पुरुष व 2 महिला खिल़ाड़ी व फिगर स्केटिंग में दो पुरुष व दो महिला खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी के नाते पहुंचे भाजपा के दिग्गज
गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के नेताओं को पता चला कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा गुरुग्राम आ रही हैं। इस जानकारी के मिलते ही भाजपा प्रदेशाध्य ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोरचा सुनीता चौहान, विधायक कालका ललिता शर्मा, गिन्नी विधायक निर्मल चौधरी, प्रदेश सरकार की मंत्री कमलेश डाढ़, सोनाली मिश्रा, ज्योति जेमला, संगठन के पदाधिकारियों में संजीव जोशी परवीन जोशी के अलावा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जितेंद्र सिंह चौहान, रामवीर भाटी आदि मौजूद थे। इन सभी नेताओं का मल्लिका नड्डा के स्वागत में पहुंचना चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें