फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकीत हत्याकांड : पीड़ित परिजनों का आरोप मिल रही धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गांव छोड़ने को मजबूर परिजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल के गांव नाहरपुर में मलकीत हत्या कांड में आरोपी पक्ष की ओर से पीड़ित परिवार को अभी भी धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित परिवार अब गांव छोड़ने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने मकान पर एक बोर्ड भी लगाया है, जिसमें मकान और संपत्ति बेचने का विवरण लिखा है। पीड़ित पक्ष से चरनजीत सिंह ने मकान के गेट पर बोर्ड लगे होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मलकीत की हत्या को 40 दिन हो गए हैं। पुलिस ने अभी तक सिर्फ दो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोपी पक्ष की ओर से जबरन फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। चरणजीत सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उन्हें कॉल की जा रही है। वह गांव छोड़ने को मजबूर हैं। इसलिए मकान के बाहर गेट पर पोस्टर लगाया है। वह अपनी जमीन और मकान को बेचने के लिए मजबूर हैं। परिवार के कुछ सदस्य घर छोड़कर चले भी गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि उपमंडल के गांव नाहरपुर में बीते आठ अक्तूबर को खेत में फसल कटाई के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष से मलकीत सिंह घायल हो गए थे। मलकीत सिंह ने करीब 17 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 24 नामजद समेत 50 से अधिक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिलहाल दो आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि बाकी फरार हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से एक दिन पहले ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ-साथ एसआईटी गठित करने की आवाज भी उठाई गई थी। इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी भेजी है। इस मामले को लेकर तावडू डीएसपी मुकेश कुमार का कहना है कि दो आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं। मामले में पीड़ित परिवार की मांग पर एसआईटी भी गठित की जा चुकी है । पुलिस आरोपियों के ठिकाने पर लगातार दबी दे रही है। पलायन करने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें