फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मालिबू टाउन में पानी, सड़क और पार्क होंगे बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्याें का किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को नगर निगम गुरुग्राम की ओर से मालिबू टाउन क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शिलान्यास किए गए कार्यों में अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण, स्टारवुड एवं जीएस ब्लॉक, मालिबू टाउन वार्ड-11 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य और सेंट्रल पार्क और स्टारवुड पार्क का विकास एवं सौंदर्यीकरण शामिल है।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा बताए गए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मालिबू टाउन को गुरुग्राम का सबसे हरियाली वाला सेक्टर बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की अपील करते हुए बताया कि गुरुग्राम में पॉलिथीन मुक्त पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 90 प्रतिशत सीवर लाइनों के चोक होने का प्रमुख कारण पॉलिथीन है, जो प्रदूषण के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा करता है। इस मौके पर एसडीएम संजीव सिंगला, वार्ड नंबर-11 के पार्षद कुलदीप यादव, फेडरेशन आरडब्ल्यूए के चेयरमैन विजयनाथ, सेक्टर-47 के प्रेसिडेंट वीरेंद्र त्यागी, स्टारवुड मालिबू टाउन के प्रेसिडेंट डीवी मिश्रा, मनीता जैन और मधु उपस्थित रहीं।



गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में टेका मत्था
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेक्टर-22 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के 359वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मत्था टेका और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह का जीवन साहस, त्याग और मानवता की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। कार्यक्रम में सेक्टर-22 के प्रेसिडेंट हरविंदर सिंह नंदा, वाइस प्रेसिडेंट तरनदीप सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी गुरमीत सिंह तथा सेक्रेटरी एनएस काबा उपस्थित रहे।

विधायक ने सीवर-पानी और सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने विभिन्न वार्डों में सड़क, सीवर एवं जलापूर्ति से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को स्वच्छता, बेहतर आवागमन और सुरक्षित बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
सबसे पहले वार्ड-35, अशोक विहार फेस-1 में सड़क एवं सीवर लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके बाद वार्ड 34, राजेंद्र पार्क में 900 मिमी सीवर लाइन के नवीनीकरण एवं 1200 मिमी नई सीवर लाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में मेयर राजरानी मल्होत्रा, पार्षद सुरेखा चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह परियोजना सीवर संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान, बेहतर जल निकासी एवं स्वच्छ गुरुग्राम के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी। वार्ड 34 के सागर एनक्लेव में पानी एवं सीवर पाइपलाइन तथा इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। पार्षद सुरेखा चौहान ने कहा इससे लोगों को राहत मिलेगी। वार्ड 32, सेक्टर 7 में सीवर लाइन क्लीनिंग एवं डिसिल्टिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेयर राजरानी मल्होत्रा पार्षद विजय परमार सहित क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि गुरुग्राम के हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें