गुरुग्राम के पटौदी में कपड़े की 25 दुकानों में आग लग गई। जिनमें गर्म कपड़े रखे गए थे। दुकान लगाने वालों में जम्मू-कश्मीर, नेपाल, लद्दाख के लोग शामिल हैं। रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गुरुग्राम के पटौदी के रामलीला मैदान परिसर में हिमालन के नाम से सर्दी के कपड़े की 25 दुकानों में रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकानों में आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर पटौदी फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां और मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर गई थीं।
विज्ञापन
पांचों टीमों के फायर कर्मचारियों ने करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है क्योंकि यह जहां दुकाने हैं, वहां पर नहीं रहते पटौदी में अलग -अलग किराये पर रहते हैं।
यहां पर करीब 25 दुकानें बनाई गई थी, जिनमें गर्म कपड़े रखे गए थे। दुकान लगाने वालों में जम्मू-कश्मीर, नेपाल, लद्दाख के लोग शामिल हैं। जोकि रात को दुकानें बंद करके चले गए थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। एक दुकानदार कंचन का आरोप है कि दुकानों में यह आग किसी ने साजिश के तहत लगाई हो सकती है, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर फायर विभाग की टीम ने प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगने की संभावना जताई है। फायर कर्मचारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।