फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम का बड़ा फैसला... खाली प्लॉट में कचरा मिला तो प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ेगा सफाई का खर्चा

विज्ञापन
राजकुमार अध्यक्ष सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए गुरुग्राम।
विज्ञापन
शहर में स्वच्छता बनाए रखने व खाली प्लॉटों की देखभाल नहीं करने वाले प्रॉपर्टी मालिकों पर कार्रवाई के लिए उठाया कदम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम आयुक्त ने खाली प्लॉटों पर कूड़ा मिलने की स्थिति में एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। अब ऐसे प्लॉटों की सफाई का खर्च सीधे उनकी प्रॉपर्टी आईडी में जोड़ दिया जाएगा। यह कदम उन प्लॉट मालिकों पर कार्रवाई के लिए उठाया गया है, जो अपने खाली प्लॉटों की उचित देखभाल नहीं करते। निगम का यह फैसला शहर में स्वच्छता बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है।

यह निर्देश विशेष रूप से उन मामलों में लागू होगा जहां प्लॉट मालिकों को सफाई संबंधी नोटिस प्राप्त नहीं हो पाते हैं। अक्सर देखा गया है कि निवेश के उद्देश्य से प्लॉट खरीदने वाले और विदेश में रहने वाले मालिकों के मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं होते। प्लॉटों की खरीद-फरोख्त के दौरान भी पुराने मोबाइल नंबर ही दर्ज रह जाते हैं। इस कारण निगम के सफाई अभियान के तहत भेजे गए नोटिस उन तक नहीं पहुंच पाते। नगर निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए यह नया तरीका अपनाया है। खाली प्लॉटों पर चहारदीवारी बनवाना और उन्हें साफ-सुथरा रखना प्लॉट मालिक की जिम्मेदारी होती है। निगम का मानना है कि इस नए नियम से प्लॉट मालिक अपने खाली भूखंडों के प्रति अधिक जवाबदेह बनेंगे। इससे शहर में कूड़े की समस्या पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन




इसे भी जाने..
: हुडा सेक्टर नगर निगम को मिल गए लेकिन प्लॉट मालिकों का ब्योरा उनके पास नहीं है।
: निवेशक प्लॉट लेकर विदेश में हैं। कार्यालय में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है, जिस कारण नोटिस नहीं पहुंच पाता।
: पड़ोसी व आस-पास के लोग कूड़ा वहां फेंकते हैं।
: हुडा एक्ट के हिसाब से प्लॉट पर चहारदीवारी होनी चाहिए, 25 प्रतिशत का कंप्लीशन होना चाहिए।
: कागजों में प्लॉट का कंप्लीशन है लेकिन मौके पर कुछ नजर नहीं आता है।


लोग बोले- निगम का यह कदम सराहनीय
हुडा के पुराने सेक्टरों में आ रही इस तरह की समस्या के हल के लिए नगर निगम का यह कदम एक दम सही है। - राजकुमार, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-46
खाली प्लॉट पर कूड़ा डालना लोगों की आदत बन गई है। नगर निगम की ओर से उठाया जाने वाला कदम सराहनीय है। - दिनेश वशिष्ठ पूर्व अध्यक्ष आरडब्ल्यूए सेक्टर-5
सेक्टर में खाली प्लॉट या बंद मकान हैं, जहां लोग कूड़ा डाल देते हैं। निगम के इस फैसले से उसपर रोक लगेगी और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। - दिनेश अग्रवाल, सेक्टर-14
विज्ञापन

हमारे सेक्टर में यह समस्या है। सेक्टर के लोगों को जागरूक होना चाहिए। नगर निगम का यह कदम ठीक है। -भवानी शंकर त्रिपाठी, निवासी, सेक्टर-23 ए


-
हुडा सेक्टर के खाली प्लॉट के मालिक से संपर्क न होने पर उसकी सफाई पर आने वाले खर्च को उसकी प्रापर्टी आईडी में जोड़ दिया जाएगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम

राजकुमार अध्यक्ष सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए गुरुग्राम।

राजकुमार अध्यक्ष सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए गुरुग्राम।

राजकुमार अध्यक्ष सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए गुरुग्राम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें