फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, गुरुग्राम से छीनी कुश्ती की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रीको-रोमन कुश्ती अब पानीपत में होगी, रोहतक की जगह फरीदाबाद को मिली बालिका क्रिकेट की जिम्मेदारी
विज्ञापन

- चार जिलों में 4 से 24 जनवरी तक होंगी छह राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, 4500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बड़ा बदलाव किया है। मौसम की स्थिति, प्री-बोर्ड परीक्षाओं और आयोजन की बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम और रोहतक से प्रतियोगिताओं की मेजबानी वापस ले ली गई है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब प्रदेश के चार जिलों पानीपत, भिवानी, फरीदाबाद और अंबाला में छह राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं 4 से 24 जनवरी 2027 तक चलेंगी, जिनमें देशभर से 4500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

बदलाव के तहत गुरुग्राम से ग्रीको-रोमन कुश्ती की मेजबानी लेकर पानीपत को सौंप दी गई है। अब पानीपत में 11 से 15 जनवरी तक अंडर-19 फ्री स्टाइल तथा अंडर-17 और 19 ग्रीको-रोमन कुश्ती की प्रतियोगिताएं एक साथ आयोजित होंगी। इन तीनों स्पर्धाओं में करीब 1500 पहलवान प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं, रोहतक में प्रस्तावित अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता अब फरीदाबाद में होगी। इसके मुकाबले 18 से 22 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भिवानी में 4 से 8 जनवरी तक बॉक्सिंग प्रतियोगिता और अंबाला में 20 से 24 जनवरी तक बालिका फुटबॉल के मुकाबले होंगे। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी खेल (एईओ) जगदीश अहलावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में खिलाड़ियों की सुविधा और शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखना जरूरी है। प्री-बोर्ड परीक्षाओं और सर्दी के मौसम को देखते हुए प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थलों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें