फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेंटेनेंस शुल्क छू रहा आसमान, जर्जर दीवार जमीन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन

नंबर गेम - 900 प्लॉट हैं टाउनशिप में
नंबर गेम 02 - 02 साल में 90 प्रतिशत बढ़ा शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-108 स्थित एक्सपीरियन द वेस्टरलीज टाउनशिप के निवासियों ने बिल्डर और रखरखाव एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और सुरक्षा में चूक से नाराज निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के नेतृत्व में जुटे लोगों ने बिल्डर पर लापरवाही और मनमाने ढंग से वित्तीय बोझ डालने का आरोप लगाया है।
निवासियों का कहना है कि लगभग 900 प्लॉट वाली इस वीआईपी टाउनशिप की चहारदीवारी कई जगहों से टूट चुकी है। मुख्य प्रवेश द्वारों पर लगे बूम बैरियर और आरएफआईडी टैग सिस्टम ठप पड़े हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क में की गई 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। निवासियों ने इस वृद्धि को नाजायज बताते हुए बिल्डर से खर्चों का विस्तृत विवरण और ऑडिट किए गए खातों को तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन


पार्क, क्लब, बिजली और अन्य सुविधाओं में सुधार की मांग
निवासियों ने टाउनशिप के पार्कों और हरित क्षेत्रों के विकास एवं रखरखाव, कम्युनिटी क्लब को जल्द चालू करने, विश्वसनीय बिजली बैक-अप उपलब्ध कराने, आंतरिक सड़कों और जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। वहीं, धार्मिक स्थल सहित सभी साझा क्षेत्रों और सामुदायिक सुविधाओं को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को हस्तांतरित करने की मांग भी उठाई गई।

15 दिनों में लिखित कार्ययोजना की मांग
एसोसिएशन ने डेवलपर्स और एजेंसी से सभी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन के भीतर लिखित व कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण, तरीके से किया गया। निवासियों का उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि टाउनशिप की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और रखरखाव से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों की जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, हरेरा, जीएमडीए, जिला प्रशासन और अन्य सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष आगे की कार्रवाई करेंगे। प्रदर्शन में राजेश जूण, हितेश चौधरी, एडवोकेट रविंद्र यादव, हितेश यादव, वीनू शर्मा, हरिंदर राय, राजेश महाजन सहित सभी सम्मानित निवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मेंटेनेंस शुल्क में संशोधन पर हो चुकी है चर्चा : बिल्डर
बिल्डर प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी स्थापित प्रक्रियाओं और लागू नियमों का पालन करने के साथ सोसाइटी के निवासियों की सुरक्षा, कल्याण और हितों को प्राथमिकता देती है। आरडब्ल्यूए के साथ नियमित और रचनात्मक संवाद किया जाता रहा है। 30 सितंबर 2026 को भी आरडब्ल्यूए के साथ चर्चा हुई थी। समय-समय पर उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक स्पष्टीकरण साझा किए गए हैं। इनमें मेंटेनेंस शुल्क में संशोधन के कारणों से संबंधित जानकारी भी शामिल है। ऑडिट किए गए खातों और संबंधित वित्तीय जानकारी को भी आरडब्ल्यूए के साथ साझा की गई है। कंपनी ने बताया कि टाउनशिप का पेशेवर रखरखाव कुशमैन एंड वेकफील्ड द्वारा किया जा रहा है। कंपनी पारदर्शिता और उचित प्रक्रिया के माध्यम से निवासियों की चिंताओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें