फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से सुधरेंगी मुख्य सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से सुधरेंगी मुख्य सड़कें
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग करेगा काम, इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा होगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी


पटौदी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पटौदी विधानसभा क्षेत्र की 31 मुख्य सड़कों को सुधरेगा। इस कार्य को 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि मुख्यमंत्री से अनुरोध कर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर 24.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें हेली मंडी- फर्रुखनगर रोड वाया बिरहेडा सिवाडी रोड से जहाद्पुरी, ताजनगर से जोनियावास लिंक रोड, नानूकलां से दौलताबाद लिंक रोड, गुरुग्राम-पटौदी रोड से ढाणी प्रेम नगर,चांदनगर ढाणी लिंक रोड, गुरुग्राम-पटौदी रोड से बाबरा बकीपुर, गुरुग्राम-पटौदी रोड से सापका, गुरुग्राम-पटौदी रोड से जोडी खुर्द,गुरुग्राम-पटौदी रोड से जनौला,ततारपुर गांव तक लिंक रोड, दिल्ली-जयपुर रोड से राठीवास भुडका, मौजाबाद से जाटौली वाया जटशाहपुर, रोडाई से मालाहेडा वाया जसात-खोड-नानुकला, मौजाबाद-जेतपुर-रहनवा, गुरुग्राम-पटौदी रोड से महनियावास वाया बलेवा, बासपदमका लिंक रोड, बृजपुरा लिंक रोड,गदाईपुर लिंक रोड, नुंह-पटौदा लिंक रोड से पटौदी रेलवे स्टेशन की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इसी प्रकार जीपीएस. बलेवा लिंक रोड, नुंह-पटौदा रोड से भोडा खुर्द लिंक रोड, भोडाकलां रेस्ट हाउस लिंक रोड,लोकरा-मऊ रोड से तुर्कापुर, लिंक रोड से गुगाना,लिंक रोड से बस्तपुर, लिंक रोड से राजपुर, गढी नत्थे खां लिंक रोड, नुंह-पटौदा लिंक रोड से लांगडा, लिंक रोड से ढाणी राम जी लाल,लिंक रोड से ढाणी रामकरण, डुमा से याकूबपुर,पंचगांव से फर्रुखनगर वाया जमालपुर, फर्रुखनगर से कारोला एवं पंचगांव से मोहम्मदपुर अहीर रोड के टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीला गिरने से महिला मजदूरों की मौत पर दुख जताया

विधायक जरावता ने मंगलवार को गांव दरापुर में जोहड़ की खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला गिरने से तीन महिला मजदूरों की मौत व पांच महिलाओं को गंभीर रूप से घायल होने पर दुख प्रकट किया है। विधायक जरावता ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर मृतकों के परिजनों व पीडितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें