फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गाड़ी से छह लाख के कपड़े चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी से छह लाख के कपड़े चोरी का आरोप
विज्ञापन

पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में कंपनी की गाड़ी से छह लाख का कपड़ा चोरी हो गया। कंपनी मालिक ने पटौदी थाना में मामला दर्ज कराते हुए गाड़ी चालक पर चोरी का आरोप लगाया है। बसई निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने टेन लाजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी खोल है। उनकी एक गाड़ी 19 और 20 फरवरी को इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क बिलासपुर से सामान लोड करके बिनोला के लिए गई थी। इसके बाद इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बिनोला में सामान उतारा गया था। कंपनी की तरफ से सूचना मिली कि गाड़ी में कम सामान पहुंचा है। कम सामान पहुंचे की कीमत करीब छह लाख रुपये है। इस पर कंपनी के मालिक ने गाड़ी चालक हथीन निवासी इंजमाम पर चोरी करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें