फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो लाख की ठगी करने में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पेटीएम वेरिफाई करने के नाम पर दो लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बिहार के जिला सहरसा के डुमरा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।
19 सितंबर 2026 को साइबर अपराध पश्चिम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति उनके पास आया और अपने आपको पेटीएम कंपनी से संबंधित बताया और पेमेंट से संबंधित कार्य करने की बात कही। इसके बाद उसने उनके फोन से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि ठगी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर आरोपी राहुल कुमार के नाम पर पंजीकृत है। आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में ठगी की कुल राशि में से आरोपी राहुल कुमार को 45 हजार रुपये मिले थे। आरोपियों ने अब तक करीब तीन व्यक्तियों को साइबर ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें