गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को महेश अकादमी और फ्लाइंग इलेवन के बीच टी 20 मैच खेला गया। इसमें महेश अकादमी की टीम ने फ्लाइंग इलेवन की टीम को 10 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर महेश अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्लाइंग इलेवन की टीम 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी और मैच हार गई। संवाद