रबूपुरा (संवाद)। कस्बे में रविवार को अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में हुआ। इसकी शुरुआत आचार्य के सानिध्य में हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद समाज के लोगों ने कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। कार्यक्रम में राजू गर्ग, सुभाष चंद्र सिंघल, चंद्र प्रकाश जैन, हेमंत मित्तल, वीरेंद्र गर्ग, गिल्लू गर्ग, प्रमोद मंगल, प्रमोद सिंघल, सतीश चंद्र रस्तोगी, मनोज गर्ग, राधेलाल सिंघल और उमेश गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।