गुरुग्राम। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने सोमवार को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सीमा हुड्डा कटारिया को गुरुग्राम का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नई सूची में 6 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 7 सचिव और 21 जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। ब्यूरो