नूंह। अपनी मांगों को लेकर कई वर्षों से धरना दे रहे आईएमटी रोजका मेव के नौ गांवों के किसान आज महापंचायत करेंगे। किसान नेता रवि आजाद की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में किसान बड़ा फैसला लेंगे। किसान नेता मोहम्मद एसपी ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगे पूरी नहीं होने के विरोध में आईएमटी में निर्माण कार्य रोका हुआ था। लेकिन प्रशासन ने उनकी सीएम से मुलाकात करवाने का आश्वासन देकर आंदोलन को स्थगित करवा दिया था। प्रशासन कई बार सीएम से मुलाकात करवाने का आश्वासन दे चुका है, लेकिन अभी तक मुलाकात नहीं करवाई गई है। अब किसान आरपार के मूड में है और शनिवार को होने वाली महापंचायत में बड़ा फैसला लेंगे। संवाद