गुरुग्राम। सीकर में आयोजित यूथ चैंपियनशिप लीग का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इसमें माधव क्रिकेट एकेडमी ने बिहार-12 को अंतिम ओवर में एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बिहार-12 की ओर से दिए गए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए माधव एकेडमी की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही और अंतिम ओवर में 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ट्रॉय ने 28 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, बिहार-12 की ओर से कप्तान साहिल पाल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 50 रन बनाए। संवाद