अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की पहल हरियाणा उदय के तहत गुरुग्राम पुलिस की अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को खेलों की महत्वता, नशा ना करने/नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की पहचान व उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना महिला प्रबंधक सैक्टर-51, गुरुग्राम की दुर्गा शक्ति पुलिस टीम द्वारा कन्या महाविद्यालय सैक्टर-52, गुरुग्राम तथा थाना महिला प्रबंधक मानेसर, बस क्यू शेल्टर, मानेसर तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला विरुद्ध अपराधों, पोस्को एक्ट, सेल्फ डिफेंस नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी तथा फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1091 व 112 के बारे में भी बताया तथा दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी तथा दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड भी करवाया।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने व विभिन्न प्रकार के अपराधों से उनका बचाव करने के उद्देश्य से समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं, जिसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम/इवेंट, खेल प्रतियोगिताएं, साईकिल रैली व मैराथन इत्यादि आयोजित की जाती है। गुरुग्राम पुलिस के यह आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं तथा लोग इनमें बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।