फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी दो वर्ष से दे रहा वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के एक गांव में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ साथ युवती के परिजनों द्वारा विरोध करने पर मारपीट करने व गांव छोडने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती 5 माह की गर्भवती है। उसने पुन्हाना थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि उनके पडौस में दीना पुत्र रसूला का घर है। इसके भांजे तारीफ पुत्र हक्कू का अक्सर उनके घर आना-जाना रहता है। जनवरी 2023 में वो घर पर अकेली थी तथा उसके माता पिता काम से बाहर गए हुए थे। तभी तारीफ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने वारदात की वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके पिता ने उसे डॉक्टर को दिखाया जिसके बाद पता चला कि वह 5 माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने जब आरोपी के परिजनों को इसके बारे में बताया कि तो आरोपी के परिजन सारमीन, आजाद, जानू,अज्जी व अन्य ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की और उन्हें गांव छोडने की धमकी दी। पीड़ित युवती का कहना है कि वह दिव्यांग है और गांव में उनका अकेला परिवार है। आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति है जो उन्हें देख लेने व गांव से भगाने जैसी धमकियां दे रहे है।जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें