फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडर-14 लॉन्ग जंप में मानवी रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोनियावास में खंड स्तरीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन लड़कों के लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, डिसकस थ्रो, ज्वेलिंग थ्रो शॉट पुट एथलेटिक्स इवेंट्स हुए। लड़कियों में अंडर 14 लॉन्ग जंप में प्रथम राजकीय माध्यमिक विद्यालय जुडोला की मानवी रहीं। वहीं, द्वितीय कैम्ब्रिज स्कूल, फर्रुखनगर की अन्ना शर्मा रहीं।
विज्ञापन

लॉन्ग जंप अंडर-17 लड़कियों में पायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर प्रथम, राशी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पातली द्वितीय रहीं। ट्रिपल जंप अंडर-19 में अनुराधा व महक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पातली प्रथम एवं द्वितीय पर रहीं। लड़कों में लॉन्ग जंप अंडर-14 में जतिन राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर प्रथम, जतिन कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडेवला द्वितीय व अंडर- 17 लॉन्ग जंप में दीपक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोनियावास प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें